भारत ने T- 20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच डाला है। भारत ने रविवार को खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। भारत ने 255/5 का स्कोर बनाने के बाद न्यूजीलैंड को 159 रनों पर ही रोक दिया

भारत ने T- 20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच डाला है। भारत ने रविवार को खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। भारत ने 255/5 का स्कोर बनाने के बाद न्यूजीलैंड को 159 रनों पर ही रोक दिया। भारत टी20 वर्ल्ड कप की तीन ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई है। फाइनल में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट चटकाए और प्लेयर ऑफ द चुने मैच गए। वह दोहरी खुशी से चूक गए। 2024 में वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे बुमराह इस बार यह अवॉर्ड नहीं जीत पाए। उन्होंने टूर्नामेंट में 8 मैचों में संयुक्त रूप से सर्वाधिक 14 विकेट चटकाए। 

संजू सैमसन को मैन ऑफ़ दि सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया उन्होंने कुल 321 रन बनाए
सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में पांच मैचों में 46.57 के औसत और 199.37 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए। उन्होंने लगातार तीन मैचों में पचास प्लस स्कोर बनाया। सैमसन ने फाइनल में 46 गेंदों में पांच चौकों और आठ चौकों की मदद से 89 रनों की पारी खेली। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 और वेस्टइंडीज के विरुद्ध सुपर-8 मैच में नाबाद 97 रन बनाए थे। टूर्नाामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सैमसन तीसरे नंबर पर रहे। उनसे आगे न्यूजीलैंड के ओपनर टिम सीफर्ट हैं, जिन्होंने 9 मैचों में 326 रन बटोरे। सीफर्ट ने खिताबी मुकाबले में अर्धशतक जमाया। टॉप पर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान रहे। उन्होंने सात मुकाबलों में 383 रन जुटाए, जिसमें दो शतक शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर पिंक लाइन और दीपाली चौक से मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर किया और साथ ही दिल्ली मेट्रो के फेज-5 के तहत नए मेट्रो प्रोजेक्ट की बुनियाद भी रखी

समय का चमत्कार : छात्र देर से आए तो अपराध, शिक्षक देर से आए तो परंपरा

अखिलेश दास गुप्ता इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्ट्डीज (ADGIPS), बीबीडी समूह के अंतर्गत संचालित प्रतिष्ठित संस्थान, में 19 से 21 फरवरी तक तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव “उत्कर्ष 2026” का भव्य आयोजन