📰 UTTRA SAMACHAR उत्तरा समाचार
Home India World Tech Sports
Loading breaking news...

मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर पिंक लाइन और दीपाली चौक से मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर किया और साथ ही दिल्ली मेट्रो के फेज-5 के तहत नए मेट्रो प्रोजेक्ट की बुनियाद भी रखी

मजलिस पार्क, बुराड़ी से मौजपुर तक मेट्रो चल पड़ी, खुल गई रिंग मेट्रो, ये हैं दिल्ली मेट्रो के 17 नए स्टेशन।
मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर पिंक लाइन और दीपाली चौक से मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) को मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन पीएम मोदी ने 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर किया. ये देश की सबसे बड़ी रिंग मेट्रो है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर और फेज-5 के तहत नए प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी तथा मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर पिंक लाइन मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन किया गया जो रिंग मेट्रो का हिस्सा है। पिंक लाइन मेट्रो 71 किलोमीटर लंबी है जिसमें 38 स्टेशन शामिल हैं और यह दिल्ली की सभी मेट्रो लाइनों को जोड़ती है।

पीएम मोदी ने रविवार को दिल्ली मेट्रो के दो कॉरिडोर का उद्घाटन किया। साथ ही दिल्ली मेट्रो के फेज-5 के तहत नए मेट्रो प्रोजेक्ट की बुनियाद भी रखी। पीएम मोदी दिल्ली सरकार की आवास योजना के तहत बने सैकड़ों घरों की चाबियां भी महिलाओं को सौंपी. प्रधानमंत्री ने मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर पिंक लाइन मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन किया. साथ ही दीपाली चौक से मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) को भी हरी झंडी दिखाई. पिंक लाइन का कॉरिडोर रिंग मेट्रो लाइन का काम करेगा. मजलिस पार्क से गुजरने वाली पिंक लाइन (Pink Line) दिल्ली के चारों ओर कनेक्टिविटी देगी, इसलिए इसे रिंग मेट्रो कहते हैं. मजलिस पार्क से मौजपुर के बीच का मिसिंग लिंक पूरा होने से यह भारत का सबसे बड़ा मेट्रो रिंग बन जाएगा.इस लाइन का अधिकांश हिस्सा दिल्ली की रिंग रोड के साथ-साथ चलता है.इसलिए भी इसे रिंग मेट्रो का नाम दिया गया है.

ये लाइन दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन (रेड, ब्लू, येलो, ग्रीन, वॉयलेट और एयरपोर्ट एक्सप्रेस) को आपस में जोड़ती है. इससे शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक जैसे राजीव चौक जाने की जरूरत नहीं पड़ती.इस रिंग मेट्रो की कुल लंबाई लगभग 71 किलोमीटर है, इसमें 38 स्टेशन हैं. 
मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन
12.3 किलोमीटर का मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर सेक्शन पर 10 मेट्रो स्टेशन बनाए गए हैं. ये मजलिस पार्क, बुराड़ी, झरोदा, माजरा, जगतपुर-वजीराबाद, सूरघाट, नाहकसर-सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार और मौजपुर बाबरपुर शामिल हैं. इसमें से आठ स्टेशन एलिवेटेड और दो भूमिगत हैं. ये कॉरिडोर पिंक लाइन मेट्रो के मजलिस पार्क-शिव विहार मेट्रो का ही हिस्सा हैं. इससे पिंक लाइन मेट्रो का दायरा बढ़कर 71.56 किमी हो जाएगा. 

दीपाली चौक-मजलिस पार्क मैजेंटा लाइन कॉरिडोर
दूसरा मैजेंटा लाइन पर दीपाली चौक से मजलिस पार्क को 9.92 किलोमीटर का कॉरिडोर है। इसमें 7 एलिवेटेड स्टेशन होंगे. इसमें दीपाली चौक, मधुबन चौक, उत्तर पीतमपुर-प्रशांत विहार, हैदरपुर गांव, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन शामिल हैं. ये बॉटैनिकल गार्डन से कृष्णा पार्क सेक्शन की मेट्रो का एक्सटेंशन है। इस खंड के जुड़ने से मैजेंटा लाइन का दायरा बढ़कर 49 किलोमीटर तक हो जाएगा।
Loading news...