📰 UTTRA SAMACHAR उत्तरा समाचार
Home India World Tech Sports
Loading breaking news...

सीबीएसई कक्षा 10 द्वितीय बोर्ड परीक्षा 2026, पहले चरण की परीक्षा शुल्क का भुगतान 16 अप्रैल, 2026 को दोपहर लगभग 12 बजे से 20 अप्रैल तक किया जा सकेगा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए स्कूलों के प्रधानाचार्यों को एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स) जमा करने के निर्देश जारी किए हैं।


बोर्ड के अनुसार, परीक्षा शुल्क जमा करने का पहला चरण
👉 📅 16 अप्रैल 2026 (दोपहर से) शुरू होकर
👉 📅 20 अप्रैल 2026 तक चलेगा।
वहीं, एलओसी जमा करने और शुल्क भुगतान का दूसरा चरण भी
👉 📅 16 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक निर्धारित किया गया है।
इसके अलावा, तीसरे चरण में विलंब शुल्क के साथ
👉 📅 21 अप्रैल 2026 से 22 अप्रैल 2026 तक
एलओसी जमा करने और शुल्क भुगतान की सुविधा दी जाएगी।
सीबीएसई ने सभी संबद्ध स्कूलों को निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि छात्रों को दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने में किसी प्रकार की समस्या न हो।
सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड की दूसरी परीक्षा मई 2026 में आयोजित करने का निर्णय लिया है।
📌 अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
यदि छात्र अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे दूसरी बोर्ड परीक्षा के बाद:
उत्तर-पुस्तिका की फोटोकॉपी
वेरिफिकेशन
री-इवैल्यूएशन करवा सकते हैं।
कंपार्टमेंट श्रेणी के छात्र:
पूर्वी क्षेत्र: 5,481 छात्र
पश्चिमी क्षेत्र: 3,335 छात्र


Loading news...